back to top

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को…

कोविड-19 के संक्रमण के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजन किए जाए
राजनांदगांव 14 सितम्बर 2022। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान समारोह, कार्यशाला सेमीनार, जागरूकता शिविर आदि का आयोजन शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है।

Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिले में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह,  स्वास्थ्य जागरूकता, शिविर वरिष्ठ नागरिकों के वित्तीय संरक्षण संबंधी कार्यशाला, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन अधीनस्थ कार्यालयों तथा स्वायत्तशासी संस्थाओं के माध्यम से कराया जाएगा।

कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने इस संबंध में आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी समस्त जनपद पंचायत तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं मुख्य नगर पंचायत अधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया है। समारोह का आयोजन भारत सरकार एवं राज्य शासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page