back to top

राजनांदगांव : अपने अपने वार्ड में अतिक्रमण व अवैध प्लाटिंग की जॉच करने, निर्माण कार्य के अलावा बिजली, पानी की स्थिति देखने के दिये निर्देश…

आयुक्त ने ली तकनीकि अधिकारियो की बैठक

Advertisements

अपने अपने वार्ड में अतिक्रमण व अवैध प्लाटिंग की जॉच करने, निर्माण कार्य के अलावा बिजली, पानी की स्थिति देखने के दिये निर्देश

वृक्षारोपण के लिए उचित स्थल चयन करने कहा

राजनांदगांव 11 जून। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा तकनीकि अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यो की समीक्षा कर प्रतिदिन कार्यो की मानिटरिंग करने के अलावा अपने अपने वार्ड में अतिक्रमण होते देख नोटिस देकर हटाने तथा अवैध प्लाटिंग की जॉच करने के अलावा बिजली, पानी की भी स्थिति देख निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वृक्षारोपण के लिए स्थल चयन सहित अन्य प्रक्रिया करने निर्देशित किए।


बैठक में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सभी निर्माण कार्य जिनकी निविदा हो चुकी है, उसे प्रारंभ कराये तथा वार्डो में चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाकर समय सीमा मेें पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि महापौर महोदय द्वारा भी समीक्षा बैठक में सभी कार्य चालू कर चालू कार्य में प्रगति लाने कहा गया है। उन्होंने शहर में चल रहे डामरीकरण कार्य की जानकारी लेकर शेष कार्य जल्द पूर्ण कराने कहा।

उन्होंने वार्डवार निर्माण कायो की जानकारी लेकर कहा कि जिन ठेेकेदारों के द्वारा अधुरे कार्य किये गये है और जिनके द्वारा कार्यादेश उपरांत कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, उनसे बात कर काम चालू करावे नही करने की स्थिति में नोटिस जारी करे। गुणवत्ताहीन कार्यो के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी कर कार्य सही करावे, सही कार्य का ही भुगतान के लिए आगे बढ़ावे। उन्होंने कहा कि प्रगतिरत कार्यो की चरणबद्ध बिलिंग करे, उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करे।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय मरम्मत कार्य की उप अभियंताओं से प्रगति की जानकारी लेकर कहा कि शौचालय मरम्मत कार्य बारिश के पूर्व पूर्ण करे, इस संबंध मे ठेकेदारो को निर्देशित करे। उन्होंने एसएलआरएम सेन्टर मरम्मत कार्य की जानकारी लेकर मरम्मत एवं पीठ निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा, विधायक निधि, सांसद निधि तथा महापौर व पार्षद निधि के अप्रारंभ कार्य तत्काल प्रारंभ करावे, चालू कार्य समय सीमा में पूर्ण करावे। ठेकेदार को कार्यादेश के साथ साथ स्टीमेंट की भी कापी देवे और निर्देशित करे कि सभी साईड में प्लान की कापी उपलब्ध रहे, जिससे कार्य का मिलान कर सके।


आयुक्त ने बैठक में कहा कि बारिश के पूर्व सभी पानी टंकियों की सफाई कर लिकेज ठीक करावे व वाल्व मरम्मत करावे तथा वाहन आदि मरम्मत कर दुरूस्त रखे एवं सभी आवश्यक समाग्री का भंडारण रखे। उन्होंने अत्यधिक बारिश पर बाढ़ की स्थिति से निपटने आवश्यक व्यवस्था कर कन्ट्रोल रूप स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सहायक अभियंताओ एवं कार्यपालन अभियंताओ से भी अपने अपने प्रभारित वार्ड के उप अभियंताओ से कार्यो की जानकारी लेकर मानिटरिंग करे कहा। किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल निराकरण करे। नागरिको व पार्षदों द्वारा बताये गये कार्य तथा उनकी समस्या का प्राथमिकता से निराकरण करे। इसके अलावा उन्होंने सभी उप अभियंताओ से कहा कि निर्माण कार्यो के अलावा अपने अपने क्षेत्र में अतिक्रमण भी देखे और अतिक्रमण पर नोटिस जारी कर हटाने की कार्यवाही करे। इसी प्रकार अवैध प्लाटिंग की जॉच कर संबंधित के विरूद्ध नोटिस जारी कर प्लाट ध्वस्त करे। इसके अलावा वार्ड में बिजली, पानी व अन्य कार्य की भी मानिटरिंग कर समस्या पर उसका निराकरण करावे।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने वृक्षारोपण के संबंध में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी वृक्षारोपण के लिए अपने अपने वार्ड में स्थल चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के लिए ऐसे स्थल का चयन करे जहॉ पौधे सुरक्षित रहकर पेड़ का रूप ले सके। वृक्षारोपण उपरांत उसकी उचित देख भाल करना है इस संबंध में आस पास के लोगो एवं वार्डवासियो को वृक्षारोपण से जोड पौधे की सुरक्षा करने समझाईस देवे। शासन की मंशानुरूप वोमेन फार ट्री तथा एक पेड मॉ के नाम पेड लगाने निर्देशित किया गया है, इस संबंध में जारी दिशा निर्देश के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करे। बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके व श्री दीपक खांडे, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व श्री वसीम खान सहित उप अभिंयतागण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page