back to top

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव आज वार्ड नं. 22 एवं 45 में विकास कार्यो के लिए करेंगे भूमिपूजन…

राजनांदगांव 11 जून। नगर निगम द्वारा शासन स्वीकृति अनुसार वार्डो में विभिन्न विकास कार्य कराए जाते है। इसी कडी में वार्ड नं. 22 व 45 में स्वीकृत कार्य के तहत सीमेंट कांक्रिटींग रेाड निर्माण तथा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए कल दिनांक 12 जून गुरूवार को महापौर श्री मधुसूदन यादव भूमिपूजन करेगे।

Advertisements


विकास कार्य के तहत वार्ड नं. 45 में विकास कार्य कराने दोपहर 12 बजे अटल आवास के पास सामुदायिक भवन एवं जीवन कालोनी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा भूमपूजन किया जावेगा।

इसी कडी में वार्ड नं. 22 के लिए स्वीकृत कार्यो में सीमेंट कांकिटींग रोड निर्माण तथा अनुपम नगर उद्यान में व नीलगिरी पार्क में शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए वार्डवासियो की उपस्थिति में दोपहर 12ः30 बजे अनुपम वाटिका अनुपम नगर में भूमिपूजन करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page