back to top

राजनांदगांव: अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा…

राजनांदगांव 18 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को ‘स्वस्थ आयु के लिए योगÓ थीम पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुबह 7 बजे से सुबह 7.45 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने योगाभ्यास में शामिल होने वाले नागरिकों की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page