back to top

राजनांदगांव : अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 52 वाहनों पर की गई कार्रवाई…

– 16 लाख 48 हजार 347 रूपए का वसूला गया अर्थदण्ड राजनांदगांव 27 मई 2024। जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक खनिज विभाग के अमलों द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 52 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 16 लाख 48 हजार 347 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है।

Advertisements

जिला खनिज अधिकारी श्री प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन करते हुए 50 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 14 लाख 57 हजार 347 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। वहीं अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 2 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 91 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। उन्होंने बताया कि चूना पत्थर (गिट्टी) के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 26 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 7 लाख 74 हजार 964 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया।

रेत के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 9 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 2 लाख 7 हजार 200 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। ईट के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 11 हजार 600 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। मुरूम व मिट्टी के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 13 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए और 3 लाख 7 हजार 800 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया।

कोयला के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 55 हजार 783 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। इसी तरह मुरूम का अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 40 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। मिट्टी का अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 51 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page