back to top

राजनांदगांव : अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी युवक के विरूद्ध पुलिस चौकी चिखली द्वारा की गयी कार्यवाही…

राजनांदगांव – चिखली चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बिकी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब बिकी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति भेड़िकला की ओर से मो०सा० क० सी०जी० 08, एएल 8875 से एक बैग में भारी मात्रा में शराब बिक्री करने ग्राम गठूला लेकर आ रहा प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल ग्राम गठूला शमशान घाट पहुंचकर सूचना पर चौकी नाकेबंदी की कार्यवाही कर भेडीकला की ओर से आ रहे मो०सा० सी०जी० 08, एएल- 8875 होण्डा साईन को रोककर मो०सा० सवार कोमल यादव पिता स्व0 परसराम यादव उम्र 31 साल निवासी ग्राम गठूला पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगाव जो अपने पीछे एक काला कलर का बैंग लटकाया हुआ था।

जिसे समक्ष गवाहने चेक करने पर बैग में 65 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 11,700/ एमएल कीमती 7800/- रूपये रखे मिला उक्त शराब एवं मो०सा० होण्डा साईन क० सी०जी० 08, एएल- 8875 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आब. एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही किया गया बाद माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमांड में लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी शक्ति सिंह, प्र०आर० 816 कृष्ण कुमार यादव, आर0 443 सूरज चंद्राकर, आर0 1164 कपिल टण्डर व आर0 1439 गिरजाशंकर देवांगन का सराहनीय योगदान रहा है।

आरोपी :- 1. कोमल यादव पिता स्व० परसराम यादव उम्र 31 साल निवासी ग्राम गठूला पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव।

जप्ती :- 2.65 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 11,700/- एमएल कीमती 7800/- रूपये रएवं मो०सा० होण्डा साईन क्र० सी०जी० 08, एएल- 8875 कीमती करीबन 30,000/- रूपये।

Advertisements

You cannot copy content of this page