back to top

VISION TIMES : पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट राजनांदगांव को बेस्ट पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए यूनियन होम मिनिस्ट्री ट्रॉफी…

VISION TIMES – भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस को एक और पुरस्कार से नवाजा गया है । केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020-21 हेतु सेंट्रल जोन के लिए पुलिस ट्रेनिंग विद्यालय राजनांदगांव को बेस्ट पुलिस ट्रेनिंग विद्यालय के लिए यूनियन होम मिनिस्ट्री ट्रॉफी प्रदान करने की घोषणा की गयी है । जिसमें संस्था के उन्नयन हेतु दो लाख रुपये का नगद पुरुस्कार यूनियन होम मिनिस्ट्री द्वारा प्रदान किया जाता है ।

उल्लेखनीय है कि पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनाँदगाँव को यूनियन होम मिनिस्ट्री अवार्ड पूर्व में भी 2014-15 एवं 2018-19 में प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य के इस पुलिस प्रशिक्षण संस्था को तीसरी बार बेस्ट पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीटूट का अवार्ड प्रदान किया जा कर सम्मानित किया। जिससे छत्तीसगढ़ राज्य गौरवान्वित हुआ है।

Advertisements

You cannot copy content of this page