back to top

राजनांदगांव : अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार…


अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस सख्त
आरोपी मोहित उर्फ मोन्टू मोची को 55 पौवा शोले देशी प्लेन शराब के साथ किया गया गिरफ्तार
आरोपी मोहित उर्फ मोन्टू मोची के विरूद्ध आबकारी एक्ट सहित अन्य धाराआंे में है कई मामले दर्ज
आरोपी के कब्जे से 9.900 बंल्क लिटर किया गया जप्त।

Advertisements
   राजनांदगांव ।   श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग, अति0पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा एवं एसडीआपी महोदय डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के आदेश पर थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा के दिशा-निर्देश में डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों, शराब कोचियों/तस्करों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमार, चाकुबाज एवं अन्य असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में दिनांक- 05/05/2025 को डोंगरगढ़ पुलिस को मोहित मालेकर उर्फ मोन्टू  नामक व्यक्ति चौथना मोड के पास शराब अत्यधिक मात्रा में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है कि सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पंहूचकर रेड कार्यवाही किया जहां पुलिस को आते देख व्यक्ति अपने पास रखे थैले को लेकर भागने का प्रयास कर रहा था । 

जिसे धेराबंदी कर पकडा गया जिससे नाम पुछने पर अपना नाम मोहित उर्फ मोन्टू बताया आरोपी के पास रखे थैले मे 55 पौवा शोले प्लेन देशी मदिरा शराब एव प्रत्येक पौवे में 108-180 एम एल भरा हुवा था जो कीमती 4400/ रू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरगढ मे अपराध क्रमांक-200/2025 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

               आरोपी आतदन अपराधी है इसके पूर्व आरोपी के विेरूद्ध थाना डोंगरगढ़ एव में आबकारी अधिनियम एवं अन्य धराओं के तहत अपराध दर्ज है। आगे भी डोंगरगढ़ पुलिस का अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही जारी रहेगी। 

           उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, प्र0आर0 100 राणा प्रसन्ना , आर0- 101 योगेश साहु, 561 चंन्द्रशेंखर, 1907 कमल कुमार केवट का विशेष योगदान रहा है।

नाम आरोपीः- मोहित उर्फ मोन्टू पिता राधेलाल मालेकर उम्र 31 साल साकिन रविदस नगर मोचीपरा वार्ड नं0 21 डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

Advertisements

You cannot copy content of this page