back to top

राजनांदगांव : रायपुर में आयोजित प्रभोधन कार्यशाला नगर सुराज संगम का उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने योजनाओ की जानकारी देकर विकास विजन किया प्रस्तुत…

नगरीय निकाय के जन प्रतिनिधियों के लिये रायपुर मंे आयोजित प्रभोधन कार्यशाला नगर सुराज संगम का उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने योजनाओ की जानकारी देकर विकास विजन किया प्रस्तुत

Advertisements

महापौर यादव सहित आयुक्त, निगम अध्यक्ष एवं महापौर परिषद के सदस्य कार्यशाला में बने सहभागी

राजनांदगांव 6 मई। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकाय के जन प्रतिनिधियों के लिये रायपुर में दो दिवसीय प्रभोधन कार्यशाला नगर सुराज संगम दिनांक 5 व 6 मई को आयोजित किया गया। कार्यशाला का 5 मई को उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री माननीय अरूण साव जी ने विधिवत शुभारंभ किया।

पहले दिन नगर निगमो के महापौर, आयुक्त, अध्यक्ष एवं महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य कार्यशाला में उपस्थित रहे। जिन्हें उप मुख्यंमत्री श्री साव ने नगरीय निकायो के लिये आगामी 5 वर्षो के विजन प्रस्तुत कर शासन की योजनाओ एवं निगम प्रावधानो के बारे मंे जानकारी दिए। कार्यशाला में राजनांदगांव नगर निगम के महापौर श्री मधुसूदन यादव, आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा सहित महापौर परिषद के सदस्य उपस्थित थे।


उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ की जनता ने नगरीय निकाय चुनाव में हम पर विश्वास किया है, उस विश्वास में हम सबको खरा उतरना है। आज के इस कार्यशाला का उद्देश्य शहर के व्यवस्थित विकास के लिये आगामी 5 वर्षो की कार्य योजना पर चर्चा करना एवं निगम के अधिनियमो के महत्वपूर्ण प्रावधानों तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण के विभिन्न योजनाओं को बताना है।

उप मुख्यमंत्री ने पावर पाईंट प्रजेटेंशन के माध्यम से विकास विजन तथा स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे मंे जानकारी देकर पर्यावरण संरक्षण तथा वर्षा जल संचयन के लिए कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि इंदौर एवं बडे़ शहरो में जैसे कार्य किया जा रहा है, उसी प्रकार का कार्य छत्तीसगढ मंे भी कर अपने निकाय की अलग पहचान बनाना है। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसव राजू एस ने भी कार्यशाला में नगरीय निकाय की कार्य प्रणाली अधिनियमों के महत्वपूर्ण प्रावधान, कामकाज संचालन के बारे में जानकारी दिये।


नगर सुराज संगम प्रबोधन कार्यशाला के संबंध में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन अत्यंत प्रसशनीय कार्य है। इस प्रकार के आयोजन से नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सीखने को मिलता है। माननीय उप मुख्यमंत्री श्री साव द्वारा स्वयं सभी योजनाआंे एवं 5 वर्षो के विकास का विजन प्रस्तुत किया गया, यह अविस्मरणीय है, क्योकि स्वंय मंत्री जी कार्यशाला में पूरे समय उपस्थित रहकर जानकारी दिये। इससे नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हौसला बढता है।


नगर निगम राजनांदगांव के अध्यक्ष एवं महापौर परिषद के सदस्य भी कार्यशाला से प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन की सराहना कर कहा कि ऐसे आयोजन से शासन की योजना एवं प्रावधानों की जानकारी मिलने के साथ साथ सीखने को भी मिलता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page