back to top

राजनांदगांव: अवैध शराब बिक्री और उपद्रव करने वाले बदमाश गिरफ्तार…

राजनांदगांव। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चिखली चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं ग्राम तिलई में उपद्रव मचाने वाले दो बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।

Advertisements

अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी पकड़ा गया

पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि शासकीय प्रेस के पास अवैध शराब बेची जा रही है। इस पर दबिश देकर आरोपी कैलाश निषाद पिता स्व. बुधराम निषाद उम्र 25 वर्ष, निवासी शांतिनगर गली नं. 01, चिखली को रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से 16 पौवा सीजी फाइन डिलक्स व्हिस्की (2880 एमएल), कीमत 1920 रुपए और बिक्री रकम 120 रुपए, कुल 2040 रुपए जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

उपद्रवियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

इसी प्रकार ग्राम तिलई में दो बदमाश आमजनता से विवाद कर उपद्रव मचा रहे थे। संभावित संज्ञेय अपराध की आशंका पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए हिमांशु सिन्हा पिता राजेश सिन्हा (20 वर्ष) और चन्द्रहास देवांगन पिता स्व. प्रेमलाल देवांगन (25 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम तिलई, को गिरफ्तार कर धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया।

पुलिस की सराहनीय कार्यवाही

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि शत्रुघ्न टंडन, प्रआर 526 संतोष मिश्रा, आरक्षक आदित्य सोलंकी तथा चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page