back to top

राजनांदगांव : अवैध शराब बेचने पर कार्यवाही…


⁕ अवैध शराब बेचने पर कार्यवाही
** आरोपी 30 नग पौवा देशी शराब और बिक्री रकम जप्त
*** आरोपी पर पूर्व आबकारी एक्ट के मामले है पंजीबद्ध,

Advertisements
राजनांदगांव - दिनांक 24.04.2024 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा राजनांदगांव एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एवं जिले मे चलाये जा रहे अभियान में अवैध शराब बिक्री करने वालो के ऊपर कार्यवाही के तहत आज दिनांक 24.04.2024 को चौकी  स्टाफ के टीम बना कर अभियान 

के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त कर आरोपी यशवंत सिन्हा पिता स्व0 किशोर सिन्हा उम्र 38 साल साकिन ग्राम गठुला पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव को शराब बिक्री करते हुए प्लास्टिक बोरी मे 30 पौवा देषी प्लेन शराब कुल 5.400 बल्क लीटर कुल कीमती 2700 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया  आरोपी के विरुद्ध 34(2)आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय समक्ष पेश किया गया।  आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे भी आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध है।

       उपरोक्त कार्यवाही मे चौकी चिखली प्रभारी उप निरी0 नरेश कुमार बंजारे, सउनि शत्रुहन टण्डन, म0प्र0आर0  वंदना पटले आर0 सिन्धु सिन्हा, आर0 कमल साहू, किशोर मार्बल म0आर0 सरिता साहू का कार्य महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रहा ।
Advertisements

You cannot copy content of this page