back to top

राजनांदगांव : निर्वाचन कर्तव्य में उपस्थित नहीं होने पर सहायक ग्रेड-3 मनीष ठाकुर निलंबित…

लोकसभा निर्वाचन 2024

Advertisements
राजनांदगांव 23 अप्रैल 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने निर्वाचन कर्तव्य में उपस्थित नहीं होने पर कार्यपालन अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग राजनांदगांव के सहायक ग्रेड-3 श्री मनीष ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 श्री मनीष ठाकुर की सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का डेशबोर्ड में सतत निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। परन्तु श्री ठाकुर लगातार अपने कर्तव्य में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। उन्हें कर्तव्य में अनुपस्थिति के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

 परन्तु श्री ठाकुर द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कर्तव्य पर उपस्थित हुए। यह कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आने के कारण और निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बाधित करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page