back to top

राजनांदगांव: अशांति फैलाने वाले युवक को घुमका पुलिस ने किया गिरफ्तार…

गाली-गलौज और धमकी देने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, एसडीएम न्यायालय में किया पेश

Advertisements

राजनांदगांव। क्षेत्र में अशांति फैलाने और लोगों को परेशान करने वाले युवक के खिलाफ घुमका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार लोगों को गाली-गलौज और धमकी देकर परेशान कर रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम औरदा-ईरइखुर्द के एक प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति उसे और अन्य लोगों को लगातार परेशान कर रहा है तथा जबरदस्ती गाली-गलौज और धमकी देने जैसे कृत्य कर क्षेत्र में अशांति का माहौल बना रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए घुमका पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस ने दीपक बघेल (22 वर्ष), निवासी विष्णुपुर, थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री किर्तन राठौर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव श्रीमती मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक अब्दुल समीर के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page