back to top

राजनांदगांव : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद के संबंध में 31 अगस्त तक दावा आपत्ति आमंत्रित…


राजनांदगांव 21 अगस्त 2023। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) द्वारा वार्ड क्रमांक 47 में रिक्त 1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं वार्ड क्रमांक 2 में रिक्त 1 आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्रों के निरीक्षण पश्चात वरीयता क्रम अनुसार प्राविधिक मूल्यांकन पत्रक प्रकाशित कर दिया गया है।

Advertisements

प्रकाशित प्राविधिक मूल्यांकन पत्रक के संबंध में दावा आपत्ति 31 अगस्त 2023 तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रकाशित प्राविधिक मूल्यांकन पत्रक का अवलोकन एवं इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page