
राजनांदगांव 23 जुलाई 2024। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत आने वाले रामनगर वार्ड क्रमांक 8, बलरामदास वार्ड क्रमांक 15, बल्देव प्रसाद वार्ड क्रमांक 16 एवं रेवाडीह वार्ड क्रमांक 21 के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 6 अगस्त 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
कार्यकर्ता पद के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) जिला राजनांदगांव में सीधे अथवा पंजीकृत डाक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हंै। Advertisements










































