back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने बच्चों को विटामिन ए एवं आईएफ का सिरप पिलाने की अपील की…

शिशु संरक्षण माह का आयोजन 23 अगस्त तक

Advertisements

– कलेक्टर ने बच्चों को विटामिन ए एवं आईएफ का सिरप पिलाने की अपील की

राजनांदगांव 23 जुलाई 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 19 जुलाई से 23 अगस्त तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने जिले के 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के पालकों से बच्चों का समग्र बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए टीकाकरण सत्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में विटामिन ए एवं आईएफ का सिरप पिलाने की अपील की है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में शिशु संरक्षण माह दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि शिशु संरक्षण माह के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक मंगलवार एवं शुक्रवार को टीकाकरण सत्र के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पिलाया जाएगा तथा 6 माह के 5 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार 1-1 मिली आयरन की सिरप मितानिन के माध्यम से गृह भ्रमण के दौरान एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पिलाया जा रहा है। 

 जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि विटामिन ए के सेवन से शरीर में रोगों से लडऩे के क्षमता में वृद्धि होती है। आंखों की परत यानि कार्निया सुरक्षित होती है, इससे बाल मृत्यु दर में कमी, दस्त, खसरा, एवं आंखों की रोग रतौधी से बचाव और कुपोषण में कमी आती है। विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम के जरिए बाल जीवितता में 20 फीसदी बढ़ोतरी संभव है। 

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. यूएस चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा, आरएमएनसीएच+ए सलाहकार डॉ. स्नेहा जैन, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पूजा मेश्राम एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page