back to top

राजनांदगांव : आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 7 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित….


राजनांदगांव एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) द्वारा 5 आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त सहायिका पद पर नियुक्ति के लिए 7 अगस्त 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। शहर के आंगनबाड़ी केन्द्र मुक्तिबोध वार्ड नंबर 9, अम्बेडकर वार्ड नंबर 12, सर्किटहाऊस वार्ड नंबर 43, गुरूघासीदास वार्ड नंबर 40 एवं संजय वार्ड नंबर 32 में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी।

Advertisements

आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहर) जिला राजनांदगांव में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहर) से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page