back to top

राजनांदगांव : आगामी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए डीजे संचालकों की ली गई बैठक, दिए कड़े निर्देश…

राजनांदगांव – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल द्वारा आगामी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए डीजे संचालकों की ली गई बैठक, दिए कड़े निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव – दिनांक 21.02.2013 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम स्थित जनसंवाद कक्ष में नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल द्वारा डीजे संचालकों की बैठक ली गई।

जिसमें सभी डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया की वे माननीय उच्च न्यायालय को गाइड लाइन एवं कोलाहल नियंत्रण अधिनियम में दिए गए प्रावधानों के तहत रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे धुमार बजाना पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। स्कूली बच्चों की अगामी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए बैठक में सीएसपी ने कहा कि रात्रि दस बजे के बाद ही किसी कीमत में नहीं बजाने की हिदायत दी है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि रात्रि दस बजे के बाद जो भी डीजे बनायेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। न्यायालय उच्च न्यायालय के गाइड लाइन का हरहाल में पालन सुनिश्चित कराएं। यदि किसी तरह की समस्या आती है तो उसके लिए आप पुलिस की मदद ले सकते है। कई बार वैवाहिक आयोजनों में इसकी समस्या उत्पन्न होती है कि लोग देर तक बजाने का दबाव डालते है।

ऐसी लोगों की डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479192199 पर सूचना पुलिस को दे । नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई करेगी। बैठक में उपध्यक्ष वैष्णव धर्मा मीडिया प्रभारी सौरभ साम्रराकर भागी सदस्य युगपप्पू शुभन, लोकेश, तरुण आदि डीजे संचालक उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page