back to top

राजनांदगांव: आजाद चौक में नाली निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, अधिकारयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

राजनांदगांव 17 अपै्रल। महापौर मधुसूदन यादव ने आज शहर के आजाद चौक क्षेत्र में चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।

Advertisements


महापौर ने कहा कि नाली निर्माण कार्य शहर की स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे समयसीमा में पूर्ण करना आवश्यक है। उन्होंने वार्डवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्माण कार्य उनकी सहमति और सहभागिता से ही किया जाए, जिससे कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्हांेने कहा कि नाली निर्माण होने से घर की पानी निकासी के साथ साथ बारिश का पानी निकासी मेें भी आसानी होगी।

इस दौरान महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, वार्ड पार्षद जैनम बैद,पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा, पूर्व नामांकित पार्षद श्री राजेश अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे,प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page