राजनांदगांव: थोक मार्केट निर्माण के लिये व्यापारियो के साथ महापौर ने किया स्थल निरीक्षण…

राजनांदगांव 17 अपै्रल। शहर के व्यापारियो को उनके थोक दुकान संचालन के लिए थोक मार्केट निर्माण करने महापौर श्री मधुसूदन यादव आज निगम पदाधिकारियो तथा चेम्बर आफ कार्मस के पदाधिकारियो व व्यापारियो के साथ नंदई फ्लाई ओव्हर के पास स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर श्री यादव ने थोक मार्केट निर्माण के लिए व्यापारियो को जानकारी देते हुए अन्य पहलुओ पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि थोक मार्केट के लिए लंबे समय से प्रक्रिया की जा रही है, स्थल एवं पहुच मार्ग में निजी भूमि आने से रूकावट आ रही थी, जिसके निराकरण के लिए संबंधितो से चर्चा की गयी है। संबंधित भूस्वामी द्वारा भूमियो के सममूल्य के बराबर योजना क्षेत्रांतर्गत निकाय द्वारा सममूल्य के बराबर सम्पत्ति (दुकान/भूखण्ड) देने की सहमति प्रदान की गयी, जिससे थोक मार्केट निर्माण का रास्ता आसान हो रहा है।


व्यापारियो ने कहा कि बाई पास रोड होने के कारण ट्राफिक मुक्त स्थल है तथा पार्किंग के अलावा भारी वाहनो से समान लाने लेजाने में किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। उन्होंने कहा कि मार्केट निर्माण के लिए ड्राईंग डिजाईन, अनुमानित लागत राशि की भी जानकारी मिल जाए, तो व्यापारियो को दुकान लेने में सुविधा होगी।


महापौर ने कहा कि कार्यालयीन तैयारी के पश्चात व्यापारियो के साथ बैठक लेकर कार्य योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की जावेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियो की भावना के अनुरूप निर्माण करने का प्रयास किया जायेगा।

निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री राजेश जैन रानू, आलोक श्रोति, सावन वर्मा, राजा माखीजा, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, पार्षद श्री हेमंत शेखर यादव, श्री अरूण साहू, सतीश साहू, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव,चेम्बर आफ कार्मस के अध्यक्ष श्री कमलेश बैद के अलावा श्री विनोद डड्ढा, श्री अरूण डुलानी,श्री ज्ञानंचद बाफना, श्री शिव अग्रवाल, निगम के कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्रीमती ज्योति साहू, प्र.स्वाथ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.पटवारी श्री मिलिन्द रेड्डी सहित व्यापारीगण उपस्थित थे।