back to top

राजनांदगांव : आज शाम इंदिरा नगर पानी टंकी एवं टांका घर की दोनो टंकियोें से पेयजल आपूर्ति बाधित…

राजनांदगांव 12 सितम्बर। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत नंदई चौक के पास मोहारा बस्ती में पेयजल सप्लाई हेतु इंटरकनेक्शन कार्य कराया जाना है, उक्त कार्य कराये जाने इंदिरा नगर उच्च स्तरीय जलागार एवं टांका घर की दोनो उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। जिससे कल दिनांक 13 सितम्बर 2022 दिन मंगलवार को शाम के समय इंदिरा नगर टंकी से एवं टांका घर की दोनो टंकियों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि इंदिरा नगर टंकी (क्षमता 15 लाख लीटर) से इंदिरा नगर वार्ड, चौखडिया पारा, नंदई, हिरामोती लाईन, गंज लाईन, उद्याचल, पठानपारा, सतनामी पारा, सेठीनगर, दुर्गा चौक, दिग्विज कालेज रोड, ब्राम्हणपारा, दिवान पारा में तथा टांका घर टांकी (क्षमता 40 लाख लीटर) से रायपुर नाका, जी.ई. रोड, रामाधीन मार्ग, कामठी लाईन, गुडाखू लाईन, जुनीहटरी, जय स्तम्भ रोड, कलार पारा, सिनेमा लाईन, गोल बाजार, पुराना अस्पताल रोड, सदर लाईन आधा क्षेत्र,

स्टेशन पारा वार्ड नं. 11 व 12, गंज लाईन, आरामशीन रोड, स्टेट बैक कालोनी, पी.एच.ई. कार्यालय, टाका घर पुराना सिविल लाईन, बल्देव बाग, स्टेशन पारा, चिखली, नेहरू नगर, जमात पारा, आजाद चौक, रेल्वे स्टेशन रोड एवं टांका घर टंकी (क्षमता 15 लाख लीटर) से गौरीनगर, स्वीपर कालोनी, स्टेशन पारा मेें दिनांक 13 सितम्बर 2022 मंगलवार की शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। दिनांक 14 सितम्बर 2022 बुधवार से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page