back to top

राजनांदगांव: आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने रामनगर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर आयुक्त महोदय को दिया ज्ञापन…

राजनांदगांव- आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने रामनगर वार्ड नं- 8 की खस्ताहाल सड़कों को लेकर आयुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा है।

Advertisements

आप यूथ विंग जिलाध्यक्ष लालकृष्ण मंडावी ने कहा कि रामनगर से मोतीपुर जाने वाले मुख्य मार्ग मे जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बरसात के समय में उन गड्ढों में बहुत पानी भर रहा है। वहां के मोहल्ले वासियों और वहां से आने जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस रोड में रोज आए दिन उन गड्ढों की वजह से कोई ना कोई दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है, जिससे वार्डवासी आक्रोषित हो रहे हैं। आयुक्त महोदय से अनुरोध किया गया है कि 15 कार्य दिवस के भीतर उस रोड की मरम्मत करवाया जाए, अन्यथा आम आदमी पार्टी राजनांदगांव मोहल्ले वासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।

जिसकी समस्त जवाबदारी नगर निगम राजनांदगांव की होगी। ज्ञापन देने लालकृष्ण मंडावी, विवेक वर्मा, अश्वनी देवांगन, अभितेश श्रीवास्तव, अशोक चौबे, मनीष साहू और रामनगर मोहल्ले वासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page