back to top

राजनांदगांव : आम आदमी पार्टी का जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा ग्राम उपरवाह में कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव- आज जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उपरवाह में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत, आम आदमी पार्टी जिला सचिव यीशु चांदने, राजनांदगांव पार्टी के जिला संगठन मंत्री अशोक चौबे, पार्टी के जिला संरक्षक सुरेंद्र गिल, डोंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष लाकेश मंडले, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विनय साहू तथा डोंगरगांव विधानसभा अध्यक्ष हरेश सोनकर ने ग्राम वासियों के सामने आम आदमी पार्टी के किए गए कार्यों को सामने रखा तथा ग्राम वासियों ने भी अपनी समस्या के निवारण के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष को पत्र दिया। सैकड़ो ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उभय साहू को ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page