back to top

राजनांदगांव : आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने निगम सेवा पंडाल में पदयात्रियों कि सेवा की…

नगर निगम सेवा पण्डाल – मॉ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ पदयात्रियों की अपार भीड़

Advertisements

पदयात्रियों ने कहा शासकीय सेवा पंडाल में बहुत अच्छी व्यवस्था

आयुक्त सहित अधिकारी कर्मचारी एवं ठेकेदार कर रहे पदयात्रियों की सेवा

राजनांदगांव 6 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मॉ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ जाने वाले दर्शनार्थियों/पद यात्रियों की सुविधा के लिये महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास नगर निगम द्वारा सेवा पंडाल लगाया गया है। सेवा पंडाल में मॉ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिये डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री बड़ी संख्या मे पहुॅच सेवा का लाभ ले रहे है।

पण्डाल में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं ठेकेदार पदयात्रियों की सेवा कर रहे है। सेवा पाकर पदयात्री मिल रही सुविधा से खुश होकर सराहना कर रहे है। दूर दराज से मॉ बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिये पहुचने वाले पदयात्री सेवा पण्डाल की व्यवस्था का लाभ लेकर सराहना करते हुये अपनी राय दे रहे है कि शासकीय पण्डाल में 24 घण्टे खाने पीने की व्यवस्था के साथ साथ चिकित्सीय सेवा का भी लाभ मिल रहा है, यह बहुत अच्छा कार्य है, क्योकि निजी सेवा पण्डालों में विभिन्न समाजिक संस्था के लोग सेवा करते है, किन्तु शासकीय कार्यो के साथ साथ 9 दिन अधिकारी कर्मचारी समय निकालकर पदयात्रियों की सेवा करना बहुत बडी बात है।

सेवा पण्डाल के संबंध में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि शारदीय नवरात्रि में मॉ बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिये प्रदेश भर से लाखों की तादात में दर्शनार्थी डोंगरगढ़ जाते है, जिनमें हजारों दर्शनार्थी पद यात्रा करते है, जो आस पास के शहर के अलावा दूर दराज के शहरों से भी आते है। उन्होंने कहा कि पदयात्रियों की सुविधा के लिये महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास नगर निगम द्वार सेवा पंडाल लगाया गया है। सेवा पंडाल में पद यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिये तीन पालियों में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ चिकित्सा सेवा के लिये मेडिकल स्टॉफ की भी ड्यूटी लगी है।

आयुक्त श्री गुप्ता ंने कहा कि सेवा पण्डाल में भारी तादात में पदयात्री पहुॅच रहे है, जिनकी 24 घण्टा सेवा की जा रही है। पदयात्रियों के लिये नाश्ता, चाय एवं खाना की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा उनके आराम करने के लिये बिस्तर तथा मोबाईल चार्जर की भी व्यवस्था की गयी है। साथ ही मेडिकल स्टॉफ के द्वारा उनकी स्वास्थ्य जॉच के साथ साथ आवश्यक दवा तथा मलहम पट्टी की जा रही है। सेवा पण्डाल में निगम के अधिकारी कर्मचारी के साथ साथ ठेकेदार भी पदयात्रियों की सेवा कर रहे है।

Advertisements

You cannot copy content of this page