back to top

राजनांदगांव : निगम परिवार ने दी पूर्व आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक को बिदाई एवं नवागत आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी का किया स्वागत…

राजनांदगांव 7 मार्च। नगर निगम राजनांदगांव परिवार द्वारा आज पुष्पवाटिका में आयोजित कार्यक्रम में स्थानांतरित आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक को बिदाई दी गयी एवं नवागत आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख सहित नगर निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु के अलावा महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण, पार्षदगण, नामांकित पार्षदगण विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती देशमुख, अध्यक्ष श्री धकेता, नेताप्रतिपक्ष श्री यदु सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण, पार्षदगण, नामांकित पार्षदगण एवं अधिकारियों द्वारा पूर्व आयुक्त श्री कौशिक एवं नवागत आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी का पुष्प गुच्छ व गमला से स्वागत किया गया।

Advertisements


महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारे नवागत आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी का स्वागत समारोह एवं हमारे चिर परिचित आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक की बिदाई समारोह आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन चलायमान है, जहॉ हर व्यक्ति आगे बडते रहता है। जीवन में यदि कुछ रहता है तो वह है हमारा कार्य और व्यवाहर। व्यक्ति चला जाता है पर उनकी यादे रह जाती है, ऐसे ही हमारे कौशिक जी हम सबके हृदय में छाप छोडकर जा रहे है। जब हम अपने शहर की हरियाली को देखेंगे, बर्थ डे पार्क को देखेगे, तो कौशिक जी को याद करेंगे।

वे ऐसे व्यक्तित्व के धनी है, जो निगम परिवार के साथ साथ राजनांदगांव की जनता में भी छाप छोडकर जा रहे है। नगर में पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ निगम के विकास में भी उनकी महती भूमिका रही है। वर्तमान में आनांद वाटिका व बर्ड पार्क सबसे बड़ा उदाहरण है। शहर विकास के लिये किये गये उनके प्रयास पर मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूॅ एवं हमारे नवागत युवा आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी से भी अपेक्षा करती हूॅ, वे भी शहर के विकास में प्रयास करेंगे और ऐसे ही कार्य को आगे बढाकर सबके दिलो में राज करेंगे।


निगम अध्यक्ष श्री पप्पू धकेता ने कहा कि स्थानांतरण एक प्रशासनिक प्रक्रिया है। आयुक्त श्री कौशिन ने दो वर्ष तक के आयुक्त पद पर रह कर शहर की जनता की सेवा की और मूल भुत सुविधाओं के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के लिये शहर के हर जगह का उपयोग कर हरा-भरा बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पुष्प महोत्सव मनाकर शहर की जनता को पर्यावरण के लिये प्रेरित किया। हमारे नवागत आयुक्त भी शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन करने मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करेगे।

नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु ने कहा कि नगर निगम परिवार एवं जनक की जनता की तरफ से कौशिक जी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ कि वे सबकों लेकर चले एवं प्रकृति को संजोने का कार्य किये। शहर के बीच में उन्होंने वृक्षारोपण कर वे कभी न भूलापाने लायक कार्य किये है। उन्होंने आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी स्वागत करते हुये कहा कि मैं सबकी ओर से आश्वस्त करता हूॅ कि आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।


नवागत आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी के कहा कि आपलों ने जो मेरा स्वागत और निवृत्तमान आयुक्त की बिदाई समारोह रखा है, उसके लिये आभार व्यक्त करता हॅॅू। शासन के आदेशो का पालन करने के लिये हम बाध्य है और शासन प्रक्रिया के तहत ही हमारा स्थानांतरण हुआ है। हम सभ भावना से बधे हुये है, इस लिये तकलीफ होती है, आप सभी के लिये भाउक क्षण है। उन्होंने कहा कि चंद दिनों में मैने कौशिक साहब के कार्यो को देखा, जिसमें मुझे प्रकृति के तरफ उनका लगाव मुझे प्रभावित किया। उनके लगाये पौधे जब बडे होगे तब हम उनको याद करेंगे। हम सब मिलकर कार्य करेंगे और आप लोगों के विश्वास व उमीद में खरा उतरने का प्रयास सकेंगे। उन्होंने श्री कौशिक जी के आगामी जीवन के लिये शुभकामनाएं देते हुये कहा कि उनके कार्य को आगे बडाने का पूरा प्रयास करूंगा।


पूर्व आयुक्त श्री कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि बिदाई की घडी भाउक घडी होती है। हर शासकीय सेवकों के जीवन में स्थानांतरण बना रहता है, राजनांदगांव नगर निगम में 12 फरवरी 2019 को पदभार ग्रहण कर आप लोगों के सहयोग से दो वर्ष कार्य करने का अवसर मिला। पूर्व महापौर श्री मधुसूदन यादव का आभार, जिनके कुशल मार्गदर्शन सदा मिला और अच्छा कार्य किया। वर्तमान महापौर श्रीमती देशुख जी का भी सत्त मार्गदर्शन मिला, अध्यक्ष नेताप्रतिपक्ष, पार्षदगण सभी का धन्यवाद जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन में अच्छा कार्य किया। आज शोभा सोनी मेडम हमारे बीच नहीं है, उन्होंने भी विपक्ष मेें रहते हुये भी सभी कार्य में सहयोग किये, मैं उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करता हूॅ। उन्होंने कहा कि मेरे साथी आशुतोष को आश्वस्त करूंगा कि बहुत अच्छा शहर है, निगम की टीम परिवार की तरह कार्य करते है।

राजनांदगांव संस्काधारी के लोग बहुत संस्कारित है, कोरोनाकाल में निगम परिवार सहित शहर के सभी नागरिक, व्यवारी बंधु, पत्रकार बंधु का अच्छा सहयोग मिला। ठेकेदारों ने भी निगम के कार्यो में अच्छा सहयोग किये। पूर्व आयुक्त श्री अश्वनी देवांगन ने भी मार्गदर्शन दिये, जिने कार्यो को मैने आगे बढाया। नगरीय निकाय सीधा जनता से जूडी संस्था है। यहॉ भवनात्मक रूप से कार्य करना पडता है। श्री आशुतोष भी एक अच्छे अधिकारी है, इनके अनुभव का लाभ भी शहर को मिलेगा। मैं नगर निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूॅ, जिन्होंने परिवारिक महोल में कार्य कर मुझे सहयोग प्रदान किया।


कार्यपालन अभियंता श्री दीपक जोशी ने स्वागत उद्बोधन में पूर्व आयुक्त श्री कौशिक जी की बिदाई एवं नवागत आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी जी के स्वागत समारोह में उपस्थितजनों का स्वागत करते हुये कहा कि बिदाई का क्षण दुखद ही होता है किन्तु आज हमारे लिये दुख और सुख दोनो क्षण है, क्योकि आज हम अपने पूर्व आयुक्त से बिछड रहे है किन्तु नवागत आयुक्त का स्वागत भी कर रहे है। हमारे पूर्व आयुक्त का पर्यावरण में विशेष योगदान रहा है, जिसकों कभी भूलाया नहीं जा सकता। वे किसी को भी मदद करने के लिये हमेशा तैयार रहते थे, और हमे भी उतप्रेरित करते थे। वे जो ठान लेते थे वे कर के छोडते थे।

हमे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने नगर के नागरिकों, समाज सेवियों, व्यपारियों एवं पत्रकारों को जोडने का कार्य किया। मैं सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से हमारे नवागत आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी जी को भी विश्वास दिलाता हॅू कि उनके साथ भी मिलजूल कर इमानदारी से काम करेंगे। कार्यक्रम में ठेकेदारों ने भी पूर्व आयुक्त के कार्यो की प्रशंसा कर नवागत आयुक्त को कार्य मंे सहयोग करने का भरोसा दिलाया। अंत में पूर्व आयुक्त श्री कौशिक जी को साल,श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेट कर भावभीनी बिदाई दी गयी। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके ने किया एवं संचालन महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर पार्षदगण,नामांकित पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page