back to top

राजनांदगांव : आरोपियो से 49 पौवा देशी शराब जप्त…

अवैध शराब विक्रय पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही
आबकारी एक्ट के 03 प्रकरण पर की गयी कार्यवाही

Advertisements

जप्त शराब की कुल कीमत 3920/रू

शहर के चौक चौराहो पर लगातार की जा रही गस्त पेट्रोलिंग

राजनांदगांव – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले के मार्गदर्शन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब पर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक एमन कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर अवैध कारोबारियो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कडी में दिनांक 14/05/2023 को पृथक पृथक सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम मुरमुंदा निवासी शुभम चंद्राकर और जितेन्द्र कदम, विकंल भाटिया निवासी बुधवारीपारा अपने-अपने घर में अवैध रूप से शराब रख कर विक्रय कर रहे है, कि सूचना पर तत्काल मुखबीर के बताये
स्थानो पर दबिश की दी गयी है। आरोपी शुभम चंद्राकर पिता शिशुपाल चंद्राकर उम्र 22 सालसाकिन वार्ड नं0 09 भुमि आटा चक्की के पास छुईखदान जिला केसीजी,

हाल पता मुरमुंदा थाना डोंगरगढ निवासी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब, जितेन्द्र कदम पिता फिरता कदम उम्र 38साल साकिन वार्ड नं0 05 मुरमंदा के कब्जे से 16 पौवा देशी शराब, विकंल भाटिया पिता स्व० गुरवीर सिंह भाटिया उम्र 44 साल साकिल बुधवारीपारा वार्ड नं0 14 डोंगरगढ के कब्जे से 15 पौवा देशी शराब, जप्त कर आरोपियो के विरूध्द पृथक पृथक अपराध क्रमांक 272/23, 273/23, 274/23, धारा 34 (1) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में सउनि0 रामकृष्ण अनंत, आर0 171 गजेन्द्र भारद्वाज, आर0 345 लक्ष्मी मंडावी, आर0 1414 चंद्रकांत सोनी, आर0 851 अर्जुन अजगल्ले की भूमिका सराहनीय रहा है

आरोपीगण –
1-शुभम चंद्राकर पिता शिशुपाल चंद्राकर उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं009 भुमि आटा चक्की के पास छुईखदान हाल पता मुरमुंदा थाना डोंगरगढ के विरूध्द धारा 34 (1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही
2- जितेन्द्र कदम पिता फिरता कदम उम्र 38 साल साकिन वार्ड नं0 05 मुरमंदा थाना डोंगरगढ़ के विरूध्द धारा 34 (1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही
3- विकंल भाटिया पिता स्व० गुरवीर सिंह भाटिया उम्र 44 साल साकिल बुधवारीपारा वार्ड नं0 14 डोंगरगढ थाना डोंगरगढ के विरूध्द धारा 34 (1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही

Advertisements

You cannot copy content of this page