back to top

राजनांदगांव : कर्नाटक में डबल इंजन की भाजपा सरकार को जनता ने नकार दिया:सैय्यद अफज़ल…

➡️ कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत ने आगामी छत्तीसगढ़ व कई प्रदेशों में होने वाले विधानसभा-लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजय का मार्ग प्रशस्त किया है।
➡️ भारत के सातवें सबसे बड़े प्रदेश में निर्विवाद रूप से कांग्रेस की ये जीत फिर से देश कांग्रेसमय होने का सूचक है।

राजनांदगांव:जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अध्यक्ष सैय्यद अफज़ल अली ने कहा कि आज देश का हर वर्ग मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से तंग है।अब देशवासी भाजपा कुशासन से मुक्ति के लिए संकल्पित है।कर्नाटक में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के धुंआधार प्रचार एवं कांग्रेस जनों व जमीनी कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत के परिणाम स्वरूप ही कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत संभव हुई है।

Advertisements


वहीँ राहुल गांधी जी की कार्यक्षमता, कार्यकुशलता और अथक मेहनत कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।राहुल गांधी जी ने लोगो के बीच मे मोहब्ब्त पैदा की परिणामस्वरूप भारत जोड़ो यात्रा सफ़ल हुईं।
वहीँ कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं के अथक मेहनत के परिणाम स्वरूप ही कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत संभव हुई है।


ईस बार कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत और बीजेपी की भृष्ट सरकार को हटाने के लिये कर्नाटक की जनता ने बड़ा फैसला लिया था,। बीजेपी की तानाशाही सरकार की हार, कांग्रेस और कर्नाटक की जनता की जीत अब कांग्रेस सरकार जनता से किये वादों को पूरा करेगी और कर्नाटक का विकास करेगी।

एक एतिहासिक तथ्य यह भी है जब भी कांग्रेस परिवार के ऊपर संकट आयी है कर्नाटक की जनता सदैव कांग्रेस को अपने दिल में जगह दिया है।और कांग्रेस परिवार भी अपने संकट के समय कर्नाटक से ही आशा किया है प्रतिउतर कर्नाटक हमेशा आशा से बढ़कर पार्टी का साथ दिया है।निश्चित ही ये जीत पार्टी को 2024 में संजीवनी का काम करेगी।


ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस का कार्यकर्ता जबरदस्त तरीके से रिचार्ज हुआ है।
अब कांग्रेस का कार्यकर्ता अपना सीना चौड़ा कर रहा है तो भाजपा खौफ खाने लगी है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हिम्मत तोड़ने मोदी जी सड़को पर उतर जाते हैं।पर जनता ने मोदी जी को नकार दिया।

ईस नफ़रत के माहौल में आज देश भर के हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिम्मत मिली है
इस ऐतिहासिक जीत की बधाई श्री राहुल गांधी जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे जी,प्भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी,श्रीमती प्रियंका गांधी जी,कप्तान श्री D K शिवकुमार जी,श्री शिधिरमैया जी,प्रभारी श्री सुरजेवाला जी,एवं हमारे कांग्रेसपार्टी के समस्त कार्यकर्ता को जाता है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार लाने के संघर्ष करने का आह्वान किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page