back to top

राजनांदगांव: आर.के.नगर पानी टंकी से 19 सितम्बर की शाम नही होगी पेयजल सप्लाई…

राजनांदगांव 17 सितम्बर। नगर निगम द्वारा बारिश में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने सभी पानी टंकियो कि सफाई कराई जा रही है। इसी कडी में आर.के.नगर पानी टंकी (क्षमता 16.00 लाख लीटर) की सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण आर.के.नगर उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से उक्त टंकी से दिनांक 19 सितम्बर 2026 दिन शनिवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 20 सितम्बर रविवार सुबह से पानी सप्लाई यथावत रहेगी।
पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर निगम सीमाक्षेत्र के पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है, ताकि नागरिको को बारिश में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इसी कडी में दिनांक 19 सितम्बर शनिवार को आर.के.नगर पानी टंकी (क्षमता 16.00 लाख लीटर) की सफाई की जानी है।

Advertisements

टंकी सफाई करने के कारण आर.के.नगर टंकी सप्लाई क्षेत्र आर.के. नगर, अनुपम नगर, सहदेव नगर, कौरिनभाठा, सर्किट हाउस, सृष्टि कालोनी, कुंज विहार कालोनी, गायत्री कालोनी, जलतरंग कालोनी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी,बर्फानी आश्रम, महेश नगर, आर्शीवाद कालोनी, हरिओम नगर, रिद्धी सिद्धी कालोनी, गोकुल नगर, लक्ष्मीनगर, जीवन ए-कालोनी, गांधी नगर, चंद्रा कालोनी एवं आशा नगर क्षेत्र में 19 सितम्बर शनिवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 20 सितम्बर रविवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है। पूर्व में उक्त टंकी की सफाई 28 जनवरी 2026 को की गयी थी, अब पुनः आज सफाई कराई जा रही हैै।

Advertisements

You cannot copy content of this page