
राजनांदगांव – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज एनआईसी में राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईव्हीएम और वीवीपैट का पहला रेण्डमाईजेशन कर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए मशीन को आरक्षित कर पृथककरण किया गया।
Advertisements

ईव्हीएम और वीवीपैट को खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम कमलादेवी शासकीय महाविद्यालय राजनांदगांव में रखा गया। इस दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से श्री रूपेश दुबे, भारतीय जनता पार्टी से श्री अरूण शुक्ला, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी से श्री विष्णु लोधी उपस्थित थे।
Advertisements










































