back to top

राजनांदगांव : उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण…

राजनांदगांव 04 मार्च 2022। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022 के अंतर्गत आज 4 मार्च 2022 को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत जिले में गठित उड़नदस्ता दल ने परीक्षा केन्द्रों में का आकस्मिक निरीक्षण किया।

Advertisements

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय उडऩतदस्ता दल का गठन किया गया है। जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल क्रमांक 1 के प्रभारी अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर अपने दल के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिंघोला, हरदी, सुरगी, सोमनी एवं टेड़ेसरा का निरीक्षण किया। इसी तरह जिला स्तरीय उडऩदस्ता दल क्रमांक 5 के प्रभारी अधिकारी उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. राजीव देवरस अपने दल के साथ कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोमनी, टेड़ेसरा, मुढ़ीपार, बघेरा, परसबोड़, उपरवाह, घुमका, पटेवा, खैरझिटी, बोरी, शंकरपुर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सहायक अधिकारी व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार रंगारी, व्यायाम शिक्षक अजय रामटेके, व्याख्याता श्रीमती अनिता सरकार उपस्थित थी। जिला स्तरीय उड़नदस्ता दलों द्वारा आज निरीक्षण किए गये परीक्षा केन्द्रों में किसी भी प्रकार का नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संचालित हुई।

Advertisements

You cannot copy content of this page