back to top

राजनांदगांव : खेलो इंडिया योजना के तहत हॉकी ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव का हुआ चयन, राजनांदगांव जिले के लिए बड़ी उपलब्धि…

राजनांदगांव 04 मार्च 2022। युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत हॉकी ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव का चयन किया गया है। राजनांदगांव जिले के हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। पूरे देश में राजनांदगांव की पहचान हॉकी की नर्सरी के रूप में होती है। यहां के हॉकी खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

Advertisements

जिले से हॉकी खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय टीम में शामिल होकर देश एवं राज्य का गौरव बढ़ाया है। राज्य शासन के प्रयासों से युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजनांदगांव जिले के लिए हॉकी ट्रेनिंग सेंटर का चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है। इससे खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा खेलो इंडिया हॉकी ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से राष्ट्रीय टीम में चयन होने के लिए बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने खेलो इंडिया योजना के तहत राजनांदगांव को हॉकी ट्रेनिंग सेंटर के लिए चयन होने पर खिलाडिय़ों को बधाई दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page