back to top

राजनांदगांव : उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विभिन्न कार्यक्रम कर मनाया जाएगा जन्मदिन…

राजनांदगांव – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व शहर जिला प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के मार्गदर्शन में महापौर, निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष/सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस जन, पार्षद गण, ब्लाक के पदाधिकारी गण, बूथ अध्यक्ष की उपस्थिति में शहर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशश्वी जुझारू किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज 60वां जन्मदिन विभिन्न कार्यक्रम कर हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा।
1) सुबह 9 बजे
हजरत अटल शाह दरगाह रानीसागर में चादर पेश कर सदा स्वस्थ एवं दीर्घायु के लिए दुआं मांगेंगे

Advertisements

2)सुबह 9.30बजे
शंकर पुर स्कूल में मिडिल क्लास के बच्चों को कॉपी पेन का वितरण किया जाएगा

3) सुबह 10 बजे
बालाजी मंदिर स्टेशन पारा में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा जिसमें समान्य जांच,शुगर जांच,बी.पी.जांच,नेत्र जांच,कोविड वैक्सीन प्रथम डोज, द्वितीय डोज,बुस्टर डोज लगाया जाएगा

जिसमे शहर उत्तर ब्लाक केसमस्त पदाधिकारियों, उपाध्यक्ष,महामंत्री, संयुक्त।महामंत्री, सचिव, सह सचिव, बूथ अध्यक्ष, बूथ पदाधिकारी से निवेदन हैं कि आप सभी की उपस्थित प्राथनिय हैं। उक्त जानकारी प्रवक्ता हितेश गोन्नाडे ने दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page