back to top

राजनांदगांव : एक ही बाइक पर 4 लोग सवार होकर मंडई देखने जा रहे लोगों को पड़ीं भारी , सड़क हादसे में 3 की मौत…

राजनांदगांव चार युवकों को उनके लापरवाही काफी भारी पड़ी । सोमवार देर शाम अपने गांव से मंडई देखने जब यह चारों एक ही तो टू व्हीलर में सवार होकर मंडई देखने जा रहे थे तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए हादसे में बाइक सवार चार युवकों में से तीन की मौत हो गई है । जबकि एक घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार परपोड़ी धमधा मार्ग पर सोमवार को रात्रि लगभग 19:45 बजे धमधा की ओर से आ रही अज्ञात वाहन के द्वारा एक्सल सुपर हंड्रेड से 4 लोग कार्यक्रम देखने हाथीडोब ग्राम जा रहे थे अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर चैतू राम पटेल पिता अकलहा पटेल उम्र 40 वर्ष ,शौकिंन ग्राम भटगांव एवं गोमेद कुमार पटेल पिता डोमार पटेल उम्र 13 वर्ष ग्राम हाथीडोब निवासी के घटनास्थल पर तत्काल मौत हो गई । मौके पर घायल श्रुति भाई पटेल पति चेतू राम पटेल उम्र 35 वर्ष भटगांव की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page