back to top

राजनांदगांव : एटीएम और बाजार से दो हजार के नोट गायब…

राजनांदगांव : शहर के लगभग सभी एटीएम से दो हजार के नोट निकलने बंद हो गए हैं। करीब सालभर से न तो बैंकों में ये नोट मिल रहे हैं, न ही बाजार में देखने को मिल रहे हैं। रिजर्व बैंक आफ इंडिया धीरे-धीरे 2000 रुपये के नोट का चल कम कर रहा है। लगभग छोटे शहरों और कस्बो के एटीमए से दो हजार रुपये के नोट रखने के स्लाट हटाना शुरू कर दिया है।

Advertisements

हालांकि बड़े शहरों के एटीएम से अभी 2000 रुपये के नोट मिल रहे हैं। ज्यादातर एटीएम में 200 व 500 और 100 रुपये के नोट मिल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार बैंक और एटीएम सेवा देने वालों का आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से 2000 के नोट चलन में कम हुए हैं। खबरों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपये के नोटों की आपूर्ति कम कर दी है। इन बातों से यह आशंका प्रबल हो रही है कि सरकार जानबूझ कर दो हजार रुपये के नोटों की आपूर्ति कम कर रही है।

दुर्गा चौक निवासी ओमप्रकाश का कहना है कि हो सकता है 2000 हजार रुपये का चिल्हर मिलना मुश्किल हो रहा है, इसलिए इन नोटों का चल कम कर दिया है। लगभग एक वर्ष से दो हजार का नोट बाजारों में दिखना बंद हो गया है।

वर्जन

दो हजार रुपये के नोटो में कमी आई है। आरबीआइ से ही नोट नहीं आ पा रहे हैं। इस कारण बाजार में ये कम देखने को मिल रहे हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page