back to top

राजनांदगांव : ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा तिलई मंडल ने बाटी खुशियाँ…

राजनांदगांव।भारतीय जानता पार्टी राजनंदगांव जिलाअध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत जी के निर्देशानुसार भाजपा तिलई मंडल अध्यक्ष परदेशी सोनबोईर जी के नेतृत्व में पहलगाम घटना का जवाब देते हुये, भारतीय सेना ने जो ऑपरेशन सिंदूर लांच किया है, उसके लिये तिलई मंडल दुवारा तिलई चौंक में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फटाका फोड़ भारत माता की जय घोष के साथ वीर भारतीय सेना एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को बधाई एवं धन्यवाद दिये.

Advertisements


भारतीय सेना ने पाक पोषित आतंक पर “ऑपरेशन सिंदूर” लांच करके पहलगाम आतंकी हमला का करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान के 9 आतंकी टिकानो को भारत के वीर जवानों ने नेस्तनाबूद कर धुंआ-धुंवा कर दिया।

हम सभी देशवासियों को भारतीय सेना पर गर्व है। ये नया भारत जो छोड़ेगा नहीं, घर में घुस के मारेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page