back to top

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ ब्रेकिंग: वन विभाग की टीम ने तेंदुआ का किया रेस्क्यू, अधिकारियों ने ली राहत की सांस…

डोंगरगढ़। बुधवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ पिंजरे में प्रवेश कर गया। वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर उसे काबू में ले लिया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन से डोंगरगढ़ के लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम ने बिना किसी नुकसान के यह अभियान पूरा किया।

Advertisements


डोंगरगढ़ स्थित सुदर्शन पहाड़ी तेंदुएं की वजह से बीते कुछ दिनों से चर्चा का केंद्र रहा। तेंदुआ पहाड़ी की चोटी पर डटा था। लगातार पांच दिनों तक वह दिखाई देता रहा, सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहे और वन विभाग की टीम लगातार उसे पकड़ने की कोशिशों में लगी रही।

बुधवार देर रात तेंदुए का सफल रेस्क्यू कर लिया गया, जिसके बाद अब शहर पूरी तरह से सुरक्षित है। डोंगरगढ़ शहर से सटे सुदर्शन पहाड़ पर पांच दिन पहले अचानक एक तेंदुए के दिखाई देने से हड़कंप मच गया था। यह इलाका न सिर्फ शासकीय कर्मचारियों के क्वार्टरों से घिरा है, बल्कि आसपास कई रिहायशी कॉलोनियां भी स्थित हैं। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और ऑपरेशन शुरू किया।

बीते चार रातों तक पहाड़ी पर एक विशेष पिंजरा लगाया जाता रहा, जिसमें एक जीवित मेमना बांधा जाता था, ताकि तेंदुआ उसे देखकर पिंजरे में घुस जाए। तीन शिफ्टों में विभागीय कर्मी पहाड़ी पर लगातार निगरानी करते रहे, कड़ी धूप हो या सुनसान रात, सभी की निगाहें उस एक तेंदुए पर टिकी थीं।

Advertisements

You cannot copy content of this page