back to top

राजनांदगांव : ओपन स्कूल परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केन्द्रों में किया गया परिवर्तन…


राजनांदगांव – विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ के उप चुनाव के कारण छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा अप्रैल-मई 2022 के लिए परीक्षा केन्द्रों में परिवर्तन किया गया है।

Advertisements

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ के स्थान पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

इसी तरह शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ के स्थान पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़, शासकीय बाल उच्चतर माध्यमिक शाला छुईखदान के स्थान पर शासकीय हाई स्कूल घिरघोली विकासखंड छुईखदान, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला छुईखदान के स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अतरिया रोड विकासखंड छुईखदान को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page