back to top

राजनांदगांव : कक्षा 11वी की मोनिका को बी सिंड्रोम का अटेक, ईलाज के लिए शोसल मिडिया से जुटाया डेढ़ लाख रुपए…


साल्हेवारा- निकट ग्राम ठाकुरटोला (जमींदारी) के निवासी राजू नेताम की पुत्री कुमारी मोनिका नेताम कक्षा 11 वी की छात्रा है, जिसे जी बी सिंड्रोम का अटेक आया, इस बीमारी मे शरीर का विभिन्न अंग काम करना बंद कर देता है और इसका ईलाज बहुत महँगा और लंबे समय तक चलता है।

Advertisements

मोनिका के कमर से पांव तक का हिस्सा इस बीमारी की चपेट मे आ गया। जिसका ईलाज रायपूर के एक निजी अस्पताल मे चल रहा है, ईलाज बहुत महँगा होने से आयुष्मान योजना के उपयोग के बाद अभी तक 5 लाख रुपए की लागत आ चुकी है, और पूरी तरह ठीक होने मे 2 से 3 लाख रुपए लग सकता है। लेकिन परिवार गरीब होने के वजह से ईलाज का खर्च उठाने मे सक्षम नही थे।


वानंचल विकास मंच के अध्यक्ष अनुज साहू ने शोसल मिडिया से डेढ़ लाख रुपए जुटाया
वानंचल विकास मंच एवं भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुज साहू ने मोनिका नेताम के ईलाज के लिए शोसल मिडिया मे जनसहयोग के लिए आह्वान कर आज तक डेढ़ लाख रुपए जुटा लिए। जिसकी पहली किस्त के रूप मे 1 लाख रुपए परिवार वालों को नगद सौंपा गया।

इस अवसर पर मोनिका नेताम के परिवार वालों के साथ साथ ठाकुरटोला के वरिष्ठ नागरिक गण लाला वैष्णव, देवराज कश्यप, पप्पू दाऊ, रामग़ुलाल रजक, जयप्रकाश मशखरे, रामपाल यादव, एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page