back to top

राजनांदगांव: कनक मरकाम का भारतीय खेल प्राधिकरण के आवासीय छात्रावास में चयन…

मां का संघर्ष, बेटी की मेहनत – हालात कठिन थे, लेकिन कनक ने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया।”

Advertisements

राजनांदगांव। पटरी पार क्षेत्र के चीखली स्कूल मैदान से हॉकी का अभ्यास शुरू करने वाली युवा खिलाड़ी कनक मरकाम ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कनक का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के राजनांदगांव स्थित आवासीय छात्रावास के लिए हुआ है।

कनक रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चीखली स्कूल मैदान में संचालित निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की नियमित खिलाड़ी हैं। इस केंद्र में क्षेत्र के बड़ी संख्या में बच्चे प्रतिदिन हॉकी का अभ्यास करते हैं। संस्था द्वारा पटरी पार क्षेत्र के खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।कनक ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक मृणाल चौबे के मार्गदर्शन में हॉकी की बारीकियां सीखीं। कनक को वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक भूषण साव, अनुराज श्रीवास्तव एवं किशोर धीवर का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही वह खेलो इंडिया सेंटर की नियमित खिलाड़ी रही हैं, जहां उन्होंने प्रशिक्षक शकील अहमद से भी प्रशिक्षण प्राप्त किया।


मां का संघर्ष, बेटी की मेहनत – हालात कठिन थे, लेकिन कनक ने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया।”
कनक मरकाम स्वर्गीय गजेंद्र मरकाम और संतोषी मरकाम की तीन बेटियों में सबसे बड़ी हैं। पिता के निधन के बाद परिवार को आर्थिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सीमित संसाधनों के बावजूद मां संतोषी मरकाम ने अपनी बेटियों की पढ़ाई और उनके सपनों को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं आने दी। सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच पली-बढ़ी कनक ने कठिन परिस्थितियों को अपनी राह में बाधा नहीं बनने दिया और नियमित अभ्यास तथा कड़ी मेहनत के बूते हॉकी में अपनी पहचान बनाई। कनक राजनांदगांव के राजेश्वरी करुणा विद्यालय की छात्रा हैं।

कनक का SAI के आवासीय छात्रावास में चयन, जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शन मे, पटरी पार क्षेत्र में जमीनी स्तर पर चल रहे खेल अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।इससे न केवल कनक को आगे बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं प्राप्त होंगी, बल्कि क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा। कनक के चयन से क्षेत्र के खेलप्रेमियों, प्रशिक्षकों और परिजनों में खुशी का माहौल है।

Advertisements

You cannot copy content of this page