back to top

राजनांदगांव: कम्युनिटी पुलिसिंग एवं जन चौपाल लगाकर किया जनसमस्याओं का निराकरण और नवयुवकों को खेल सामाग्री वितरण किया गया…

राजनांदगांव- दिनांक 11.07.2021 को कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत थाना प्रभारी गैंदाटोला उप निरीक्षक अमृतलाल साहू के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम टिपानगढ़, छुरियाडोंगरी में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए ग्राम के सरपंच, पटेल, पंच एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में ग्राम के नव युवकों को खेल सामाग्री वितरण किया गया।

उपस्थित ग्राम वासियों को जन चौपाल के माध्यम से अन्य कोई जन शिकायत, सायबर क्राईम से बचने के संबंध में चर्चा कर ग्राम वासियों को कोविड-19 टीकाकरण कराने हेतु अपील की गई।