back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण…

राजनांदगांव 15 अगस्त 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल, डिप्टी कलेक्टर हितेश्वरी बाघे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।