back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने खैरागढ़ मुख्यालय से ग्राम देवरी तथा खमरिया से हीरावाही तक निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण, 12 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से बनाई जा रही सड़क, गुणवत्ता के साथ जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश…

राजनांदगांव 06 मार्च 2021। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने विकासखंड मुख्यालय खैरागढ़ से ग्राम देवरी मार्ग तथा खमरिया से हीरावाही तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। खैरागढ़ से ग्राम देवरी के सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इसके लिए 10 करोड़ 24 लाख 43 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। खैरागढ़ से देवरी के बीच 13.20 किलो मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क बनने से ग्राम देवरी, मुस्का, सर्रागोंनिया, आमदानी के गांवों को आवागमन में सुविधा होगी।

Advertisements

वहीं ग्राम खमरिया से हीरावाही तक सड़क का निर्माण 2 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसकी लंबाई 2.5 किलो मीटर है। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनो तरफ खेत और गढ्ढे है। बारिश के दिनों में पानी भरने की संभावना होती है। उन स्थानों पर सड़क को अधिक ऊंचा बनाने कहा। जिससे वहां पानी का जमाव न हो सके।

उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित समय में पूरा किया जाए। बारिश के पहले निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने वहां कार्य कर रहे श्रमिकों से बातचीत की। श्रमिकों ने बताया कि वे महाराष्ट्र गोंदिया से कार्य करने आए हुए हैं। इस अवसर पर एसडीएम खैरागढ़ श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उप संभाग खैरागढ़ श्रीमती ऋतु खरे, तहसीलदार श्री प्रीतम साहू, उप अभियंता श्री अंकित कुमार पटोदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page