back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थित लोक सेवा केन्द्र में नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड का किया वितरण, जिले के 661 च्वाईस सेंटरों में बनाया जा रहा नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड…

राजनांदगांव 06 मार्च 2021। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने आज ‘आपके द्वार आयुष्मान अभियान  के तहत कलेक्टोरेट परिसर में स्थित लोक सेवा केन्द्र में हितग्राहियों को नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड वितरण किया। कलेक्टोरेट परिसर में स्थित लोक सेवा केन्द्र सहित सभी च्वाईस सेंटरों में नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान – भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता (डीकेबीएसएसवाय) अंतर्गत ई-कार्ड (आयुष्मान कार्ड) जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर पर कार्यरत कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), च्वाईस सेंटर के माध्यम से नि:शुल्क पंजीयन प्रारंभ किया गया है। जिले के 621 च्वाईस सेंटरों में नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसके लिए सभी नागरिक अपने नजदीकी च्वाईस सेंटर में जाकर आधार कार्ड एवं राशन कार्ड के साथ उपस्थित होकर अपना नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं।

पंजीयन के बाद शासन द्वारा एसईसीसी सूची में शामिल परिवार, अन्त्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्ड धारी परिवारों को 5 लाख रूपए प्रति परिवार एवं शेष अन्य राशनकार्ड धारी परिवारों को 50 हजार रूपए प्रति परिवार को प्रति वर्ष नि:शुल्क ईलाज पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में मिलेगा। इस अवसर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, आयुष्मान जिला समन्वयक श्री एश्वर्य साव, सीएससी जिला प्रबंधक श्री आशीष स्वर्णकार, लोक सेवा केन्द्र संचालनकर्ता श्री हर्षत सवाणी, श्री विवेक शर्मा उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page