back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र पदुमतरा का किया आकस्मिक निरीक्षण…

धान खरीदी कार्य में नहीं होनी चाहिए लापरवाही – कलेक्टर

Advertisements

राजनांदगांव 29 नवम्बर 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र पदुमतरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वहां धान तौलाई का अवलोकन किया। आर्द्रतामापी यंत्र से धान की नमी को मापने पर सही पाई गयी। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में बायोमेट्रिक डिवाईस मशीन की जांच की।

उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नापतौल, बारदाना की उपलब्धता, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, मानव संसाधन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केन्द्र में लगाए गए धान खरीदी की दर सूची फ्लैक्स का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी सुचारू रूप से चलती रहे इसके लिए धान खरीदी केन्द्र से धान का उठाव लगातार होते रहना चाहिए।

उन्होंने बारदाने के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की सतत निरागनी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरा की जांच की। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page