back to top

राजनांदगांव : कलेक्टोरेट के प्रथम तल में मीडिया सेंटर किया जा रहा स्थापित…

जिला स्तरीय एमसीएमसी समिति गठित

Advertisements

राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान जिले में पेड न्यूज के अंतर्गत मीडिया में प्रकाशित होने वाले समाचार व तथ्यों की जांच के लिए जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का गठन कर दिया है। समिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह अध्यक्ष हैं। समिति में अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर सदस्य, उप संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक सचिव, जिला ई-प्रबंधक चिप्स श्री सौरभ मिश्रा सदस्य एवं ब्यूरो चीफ हरिभूमि राजनांदगांव श्री सचिन अग्रहरि सदस्य हंै।


विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए गठित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) द्वारा पेड न्यूज के अंतर्गत मीडिया में प्रकाशित होने वाले समाचार व तथ्यों की जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टोरेट के प्रथम तल में इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया की मानिटरिंग के लिए मीडिया सेंटर स्थापित किया जा रहा है। जिले में स्थापित मीडिया सेंटर आदर्श आचरण संहिता घोषणा के साथ 24 घंटे क्रियाशील रहेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page