back to top

राजनांदगांव : कांग्रेस नेता गणेश साहू को श्रद्धांजलि देने लखोली पहुंचे विधायक दलेश्वर साहू, परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस….

राजनांदगांव। लखोली बैगापारा के पार्षद प्रतिनिधि व कांग्रेस नेता स्व. गणेश साहू के निधन की खबर सुनकर ओबीसी प्राधिकरण के अध्यक्ष व डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू परिजनों को ढांढस बंधाने लखोली पहुंचे। विधायक दलेश्वर ने स्व. गणेश की मां पार्षद दुलारी साहू व उनके पिता हरिराम साहू, भाई दीनू साहू व परिजनों से मुलाकात की। दलेश्वर ने कहा कि, गणेश कांग्रेस संगठन के सच्चे सिपाही थे। एक फोन पर लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए दौड़ जाते थे।

उनके निधन से लखोली बैगापारा की जनता के साथ-साथ कांग्रेस संगठन को भी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, अमित चंद्रवंशी, लखोली पार्षद मनीष साहू, पार्षद महेश साहू, कांग्रेस नेता नरेश साहू, मनीष अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page