back to top

राजनांदगांव : काग्रेस कमेटी ने शहर के सतनाम भवन में जिला कांग्रेस ग्रामीण की बैठक का किया आयोजन…

राजनांदगांव – आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों की बैठकों का दौर जारी है। इसी कडी मे आगामी विधानसभा चुनाव में घर-घर तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से काग्रेस कमेटी ने राजनांदगांव शहर के सतनाम भवन में जिला कांग्रेस ग्रामीण की बैठक का आयोजन चार विषयों को लेकर रखा गया।

और प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही कांग्रेस कमेटी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में राजनांदगांव के कांग्रेस प्रभारी अरुण सिसोदिया सहित विधायक गण और बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

बैठक को लेकर राजनंदगांव कांग्रेस प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरुण सिसोदिया ने कहा कि हर घर तक पहुंच बनाने प्रदेश सरकार की योजनाओं और कांग्रेस की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हेतु चर्चा की जा रही है।

चार विषयों पर आधारित राजनांदगांव शहर के सतनाम भवन में आयोजित जिला कांग्रेस ग्रामीण की बैठक में संकल्प शिविर की रूपरेखा हेतु चर्चा, चुनावी रणनीति ,प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार और हाट बाजार सभा के आयोजन पर चर्चा की गई।

इस बैठक के माध्यम से आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ को जीतने की रणनीति बनाने पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस कमेटी की इस बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।

Advertisements

You cannot copy content of this page