back to top

राजनांदगांव : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिले का सबसे बड़ा मेला मोहारा मेला का समापन आज…

राजनांदगांव – कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय मोहारा मेला के दूसरे दिन अल सुबह से लोगों की उपस्थिति रही। भोर के समय बड़ी संख्या में लोग शिवनाथ नदी तट पर पुन्नी स्नान करने एवं दीपदान करने जुटे रहे। पूजा-अर्चना, दान के पश्चात मंडई मेले का लुत्फ देर शाम तक उठाते रहे।

Advertisements

शहर के मोहारा शिवनाथ नदी तट पर अल सुबह बड़ी संख्या में शहरी सहित आसपास के ग्रामीण कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने पहुंचे। कई सपरिवार नदी तट पहुंच कर स्नान कर नदी में दीप दान किया। भोर के समय नदी में दीप छोड़ने से यहां का दृश्य देखते ही बनता था, अंधेरे में नदी के पानी में जगमगता दीपक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।

इधर मेला स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए भी देर रात तक ग्रामीण सहित शहरी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिले का सबसे बड़ा मेला मोहारा शिवनाथ नट पर आयोजित किया जाता है।

तीन दिवसीय इस मेले की शुरूआत 26 नवंबर से प्रारंभ हुआ है, मेले के दूसरे दिन 27 नवंबर को मेला स्थल पर गरिमा के अनुरूप लोगों की उपस्थिति बनी। 28 नवंबर को मेला का समापन होगा। लिहाजा आज मंगलवार को भी सुबह से देर शाम तक मेला स्थल पर लोगों की बेहतर उपस्थिति बनने की संभावना है।

Advertisements

You cannot copy content of this page