back to top

राजनांदगांव : कोमल यादव को किया गया जिला बदर…


राजनांदगांव 23 जुलाई 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने ग्राम गठुला निवासी कोमल यादव को निरंतर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के दृष्टिगत आगामी 6 माह के लिए राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला तथा महाराष्ट्र के गोंदिया एवं मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला की राजस्व सीमाओं से हट जाने (जिला बदर) के निर्देश दिए है।

Advertisements

कोमल यादव को आदेश जारी होने के 1 सप्ताह के भीतर जिलों के राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने एवं 15 जनवरी 2026 के पहले प्रवेश नहीं करने कहा गया है। आदेश का पालन नहीं करने पर बलपूर्वक प्रतिबंधित राजस्व जिलों की सीमाओं से बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद भी आदेश का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page