back to top

राजनांदगांव : क्वांर नवरात्र में पदयात्री युवती की दर्दनाक मौत, लग्जरी कार ने रौंदा…

राजनांदगांव। क्वांर नवरात्रि के दूसरे दिन आस्था के माहौल को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे मनकी गांव के पास एक पदयात्री युवती महिमा साहू को तेज रफ्तार लग्जरी कार ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल भिलाई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisements

नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय युवती, जो भिलाई से पदयात्रा कर रही थी, एक थार वाहन की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे तुरंत भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और सोमनी थाना में उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में पदयात्री श्रद्धालु सड़कों पर निकलते हैं, लेकिन पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था लचर होने से ऐसी घटनाएं घट रही हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page